बदायूं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए सोमवार सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसकी वजह से मंदिर के बाहर भक्त लंबी-लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आये। जिले के शिव मंदिरों में बम बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।
शिव समान दाता नहीं कोई, शिव समान नहीं कोई कृपा निधान। कई वर्षों बाद सोमवार को महाशिवरात्रि का विशेष संयोग होने से महत्व और अधिक बढ़ गया। सुबह से ही शिवालयों रुद्राभिषेक करने वाले भक्तों की कतारें देखने को मिल रही हैं। अपने आराध्य का जलाभिषेक करने के लिए भक्त आतुर हैं। जिले में शहर हो या देहात शिवालय छोटे हों या बड़े हर जगह आस्था की महक है। कोई सुनहरे भविष्य तो कोई सुख-समृद्धि की महादेव से प्रार्थना कर रहा है। शिवालय हर- हर महादेव के जयघोष से गूंज रहे हैं।
Discussion about this post