Site icon Badaun Today

बदायूं में भाजपा की कमान संभालेंगे अशोक भारती

बदायूं। भाजपा जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर चली गहमागहमी के बाद जिलाध्यक्ष की बुधवार देर रात को घोषणा हो गई। भाजपा आलाकमान ने अशोक भारती को जिलाध्यक्ष बनाया है।

गत सप्ताह बुधवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए 8 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई थी।  चुनाव अधिकारी ने पत्रों की जांच की। इसके बाद चुनाव अधिकारी शाम को लखनऊ रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए अशोक भारती, शारदाकांत शर्मा सीकू, राजेश्वर सिंह पटेल, स्वतंत्र प्रकाश गुप्त, राजीव गुप्ता, हरिओम पाराशरी, राणा प्रताप सिंह और सुभाष गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था।

Exit mobile version