Site icon Badaun Today

भाजपा की संकल्प रैली में बाईकों की भिडंत, चार घायल

बदायूं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहा सभी पार्टी के नेताओं ने वोटरों को लुभाने के लिए प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया है। इसी  कड़ी में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को जिले भर में विजय संकल्प वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान दो बाइक आपस में टकरा गयीं, जिसमें भाजपा के चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा शनिवार दोपहर बिल्सी-उझानी मार्ग पर बांकेलाल के भट्ठे के पास हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना(54), शंकरलाल(44) और पीर नगर निवासी पूर्व प्रधान लक्ष्मीनारायण(52), पुलेंद्र चौहान(35) भाजपा की बाइक रैली शामिल होने गये थे। अचानक ही बांकेलाल के भट्ठे के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गईं और चारों लोग सड़क पर जा गिरे। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं ने घायलों जिला अस्पताल पहुँचाया। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और बिल्सी विधायक आरके शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना।

Exit mobile version