Site icon Badaun Today

भाजपा ब्रज प्रांत अध्यक्ष का उझानी में भव्य स्वागत

उझानी: रजनीकांत माहेश्वरी को भाजपा ब्रज प्रांत का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके स्वागत का सिलसिला जारी है। आज नव नियुक्त ब्रज प्रांत का अध्यक्ष का नगर आगमन पर स्वागत किया जाएगा।

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीकांत माहेश्वरी को ब्रज प्रांत का अध्यक्ष घोषित किया। उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। आज उझानी नगर में प्रथम आगमान पर बरी वाले बाईपास पर माहेश्वरी समाज और भाजपा समर्थकों ने उनका फूल मालाओं, ढोल बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि हम सभी को मिलकर संगठन को मजबूत करता हैं, 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा का ही परचम लहराएगा।

इस मौके पर रामअवतार माहेश्वरी, रवि सिंह, राधेश्याम माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, विशाल माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, मोहित माहेश्वरी, परमात्मा सरन माहेश्वरी, समर माहेश्वरी, अनु माहेश्वरी, सुभाष माहेश्वरी, गगन मुदडा, अंकुर माहेश्वरी आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version