Site icon Badaun Today

ब्राह्मण देश के विकास व उत्थान को हर वक्त तत्पर

उझानी। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया।

ब्राह्मण सम्मेलन में राजनेताओं और समाज के वरिष्ठ लोगों ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि ब्राह्मणों का धर्म समाज को सही दिशा देना है और वह प्रत्येक वर्ग को दिशा प्रदान कर प्रगति का मार्ग दिखाएं। समाज के गरीब, अशिक्षित व निराश्रित लोगों की मदद के लिए हर किसी को आगे आने चाहिए। ब्राह्मण समाज में अभी कई परिवार ऐसे हैं जो गरीबी रेखा के नीचे हैं। उनके लिए समाज को आगे आने की आवश्यकता है। राजनैतिक क्षेत्र से ब्राह्मण समाज को मजबूत होने के साथ जागृत होकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेम स्वरुप पाठक ने परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण कर की, उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने प्राचीन समय में समाज को जीवन जीने की नई दिशा देकर उसका उत्थान किया और ब्राह्मण समाज भी प्राचीन काल से आज तक समाज को दिशा देने का कार्य करता आ रहा है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से जहां ब्राह्मण समाज मजबूत होगा वही अन्य वर्ग भी इसका अनुसरण करेंगे। उन्होंने कहा, शास्त्र सम्मत जीवन जीने के लिए आम लोगों को संस्कारित करना होगा।

ब्राह्मण सम्मेलन को पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक और बिल्ली विधायक आरके शर्मा,  बिथरी विधायक पप्पू भरतौल के बेटे विक्की भरतौल ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अ.भा.ब्रा. महासभा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, अरविन्द शर्मा चेयरमैन रुदायन, शैलेश पाठक, मुनीश पंडित, राधा कृष्ण तिवारी, उमेश मिश्रा, अ.भा.ब्रा. महासभा युवा जिलाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, राधा कृष्ण तिवारी, अ.भा.ब्रा. महासभा नगर अध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, युवा नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा, कृपाराम शर्मा, छोटेलाल शंखधार, उप्रेंद्र मिश्रा, अरविन्द पंडित, स्नेह उपाध्याय, अंकुर शर्मा, राहुल दुबे, शीनू गौड़, कपिल मिश्रा, जितेन्द्र द्विवेदी, सुमित मिश्रा, हरी शंकर, कुलदीप शर्मा, अभिषेक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे

Exit mobile version