Site icon Badaun Today

उझानी: प्रेम विवाह के बाद परिजन बने दुश्मन, हमले में युवती घायल

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवती से प्रेम विवाह करने के बाद युवक के भाई और पिता उनके दुश्मन बने हुए हैं। विवाह के बाद से लगातार प्रेमी जोड़े को घर छोड़ने की धमकी दी जा रही है। शुक्रवार को भाईओं ने दम्पत्ति के साथ मारपीट की जिसमे युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी।

ग्राम पंचायत रियोनईया के गाँव भुडिया निवासी संतोष यादव पुत्र नरोत्तम ने करीबन डेढ़ साल पहले अलापुर थाना क्षेत्र निवासी रेनू नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी। इसके बाद रेनू अपने ससुराल में रहने लगी। वहीं संतोष काम के सिलसिले में जनपद सिकंदराबाद चला गया। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही संतोष के पिता समेत भाई रामौतार और सुरेन्द्र उसकी पत्नी से झगड़ने लगे।

परिवार के बढ़ते झगडे को देखकर संतोष करीबन एक माह पहले गाँव वापस आ गया। संतोष के मुताबिक उसके भाई उसे सम्पत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं और घर छोड़कर जाने को कहते हैं। इस मामले में उसने गुरुवार को थाने में तहरीर दी थी।

वहीं शुक्रवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी जिसके बाद उसके दोनों भाइओं ने पिता के साथ मिलकर दम्पत्ति को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा। इस हमले में रेनू गंभीर तौर पर घायल हो गयी। संतोष में डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायल को सीएचसी उझानी लाया। गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

संतोष ने थाने में तहरीर दे कर अपने सगे भाई और पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष के मुताबिक इस हमले में उसकी पत्नी का होंठ कट गया, साथ ही एक दांत भी टूट गया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Exit mobile version