Site icon Badaun Today

उझानी: यात्रियों से भरी बस तालाब में पलटी, दर्जनों घायल

उझानीदेर रात यात्रियों से भरी परिवहन निगम की अनुबंधित बस तालाब में पलटने से ड्राईवर सहित दर्जनों लोग घायल हो गये। वहीं कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। हालाँकि इस हादसे में यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई है।

हादसा बदायूं-बरेली मार्ग पर हुआ। शनिवार रात करीबन 9 बजे परिवहन निगम की अनुबंधित बस (UP 27 T 5228) कासगंज से बदायूं जा रही थी। बस चालक ने तेज रफ्तार के साथ ओवरटेक करते हुए रोड के किनारे से निकालने की कोशिश की जिसके बाद बस ने संतुलन खो दिया और धुबिया तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गयी, मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने  पहुँचकर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Exit mobile version