Site icon Badaun Today

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले उन्होंने खुद को होम आइसाेलेट कर ल‍िया था। सीएम कार्यालय के कई अध‍िकार‍ियों की र‍िपोर्ट पॉज‍िट‍िव आने के बाद सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ होम आइसोलेशन में चले गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

बता दें कि कल ही कोरोना वायरस का प्रकोप यूपी के सीएम ऑफिस तक पहुंच गया था। इसी वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। उनके कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) अभिषेक कौशिक, निजी सचिव कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी और अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ओएसडी अभिषेक कौशिक, विशेष सचिव अमित सिंह सहित कुछ अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव हुए

समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुये कहा कि, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आईसोलेट कर लिया है और घर पर ही उपचार हो रहा है।

Exit mobile version