Site icon Badaun Today

सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से मचा हडकंप

बिसौली। नगर स्थित दबतोरी रोड पर शनिवार शाम को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान व दोनों हाथों में कपड़ा बंधा मिलने से हत्या के बाद शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शनिवार शाम करीबन 4 बजे दबतोरी रोड स्थित आशीर्वाद कोल्ड स्टोर के समीप एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाल राजीव शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के दोनों हाथों में कपड़ा बंद होने से आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को उक्त स्थान पर फेंका गया है। शव पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि घटना की जांच व पीएम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version