Site icon Badaun Today

देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी

उझानी(बदायूं)। उझानी के देवनागरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की। राष्ट्रपति के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद छात्राएं फूली नहीं समां रही हैं। उनका कहना है कि यह उनके जीवनभर का यादगार पल बन गया है।

प्रधानाचार्य राम मोहन शर्मा के नेतृत्व में पांच छात्राएं रक्षा बंधन मनाने के लिए देश के राष्ट्रपति भवन पहुंची। वहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को राखी बाँधी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सभी छात्रों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया और आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपने छात्र जीवन में पूरी मेहनत करके परिवार, समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करें। राष्ट्रपति ने छात्राओं को उनकी प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित किया और उन्हें देश के भविष्य की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में समझाया।

राष्ट्रपति ने बच्चों से मिलकर शिक्षा में मातृभाषा की महत्वपूर्णता पर बातचीत की, जिससे बच्चों की मातृभाषा के प्रति गहरी समझ बढ़े। इसके बाद छात्राएं इंडिया गेट और प्रधानमंत्री संग्रहालय देखने भी पहुंचीं।

प्रधानाचार्य राम मोहन शर्मा ने बताया कि यह दौरा निश्चित रूप से छात्राओं के जीवन में एक यादगार पल बन गया है। इस दौरान हार्वेश कुमार, प्रदीप कुमार, शिवि शर्मा, निष्ठा गौतम, अंशी उपाध्याय, मोनिका पाल, दिशा पाल, हिमांशी कश्यप मौजूद थे।

Exit mobile version