Site icon Badaun Today

लॉकडाउन में भी बुलंद हैं हौसले, मामूली बात पर उझानी में हुई फायरिंग

उझानी (बदायूं)। लॉकडाउन को लेकर हुए मजाक की वजह से दो पक्षों में विवाद हो गया गया जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी हालाँकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला कस्बा उझानी के मुहल्ला किलाखेडा का है। कोरोना के मद्देनजर देश में इस वक्त लॉकडाउन चल रहा है। गली गली पुलिस की तैनाती है उसके बावजूद लोगों के हौसले बुलंद हैं। बताया जा रहा है लॉकडाउन के बाद से ही शौकिया पुत्र रफीक और हाफिज में आपस में कई दिनों से मजाक चल रहा था। शनिवार रात 9 बजे इसी मजाक में आपस में भिड गए। आरोप है कि हाफिज की ओर से 2-3 फायर किए गये, फायरिंग की आवाज सुन लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इलाके में दहशत का माहौल हो गया हालाँकि फायरिंग में किसी को जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

फायरिंग की सूचना पर ही पुलिस दौड़ पड़ी, जिसके बाद हाफिज ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। फ़िलहाल पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।

Exit mobile version