Site icon Badaun Today

सिपाही ने काटी हाथ की नस, थानाध्यक्ष समेत कई पर लगाए गंभीर आरोप

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना गोवर्धन में तैनात एक सिपाही ने अपने हाथ की नस काट ली। आनन-फानन में सिपाही को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सिपाही का उपचार चल रहा है। वहीं सिपाही ने थानाध्यक्ष सहित कई विभागीय कर्मचारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार रिंकू पुत्र राणा सिंह 2018 बेच के उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही है। उसकी पोस्टिंग गोवर्धन थाने में चल रही है। बुधवार की देर शाम क़रीब 7 बजे सिपाही रिंकू ने प्राइवेट आवास में हाथ की नस काट कर आत्म हत्या का असफल प्रयास किया। उसके साथी सिपाही अनुज ने इसकी सूचना थाने में दी, पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

सिपाही रिंकू ने इसके पीछे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार की ओर से अभद्र व्यवहार करना बताया है। सिपाही ने थानाध्यक्ष के साथ साथ मुंशी पंकज यादव व हमराह विजेंद्र सिंह पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप लगाए हैं।

सिपाही और मुंशी के बीच हुई वार्तालाप का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें मुंशी सिपाही से नौकरी न करने की लिखकर देने की बात कर रहा है। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Exit mobile version