Site icon Badaun Today

महिला मोर्चा की बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष बनीं पूनम गुप्ता

बदायूं। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने नवीन कार्यकारिणी गठित की है जिसमे ब्रज क्षेत्र कमेटी में जिलाध्यक्ष सीमा राठौर पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। वहीं भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता उर्फ पूर्णिमा को भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

रविवार शाम महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह की ओर से जारी की गई नए पदाधिकारियों की सूची में मौजूदा जिलाध्यक्ष सीमा राठौर पर पार्टी ने विश्वास कायम रखा है। महिला मोर्चा ब्रज प्रांत की कमेटी में पूर्णिमा पूनम गुप्ता को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव के पहले से ही वह राजनीति में सक्रिय हुई हैं। इसके अलावा पूनम गुप्ता बदायूं नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष चुनाव में टिकट के लिए मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर सामने आई थीं। वहीं उझानी में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रेनू सिंह को भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र में सदस्य नियुक्त किया है।

गौरतलब है 2019 के लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में पार्टी का फोकस मोदी और योगी सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का है। इसके लिए संगठन को अमलीजामा पहनाया जाना है। ताकि समय से पार्टी और सरकार की नीतियों के जनता के बीच आसानी से पहुंचाकर 2019 की सियासी जंग आसानी से फतह की जा सके।

Exit mobile version