Site icon Badaun Today

सिपाही ने युवक की गोली मारकर की हत्या, बदायूं का रहने वाला है सिपाही

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सिपाही ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। सिपाही मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है, घटना के बाद उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।

विभूतिखंड इलाके के लोहिया अस्पताल के आवासीय परिसर के प्रवेश द्वार पर बुधवार शाम सीतापुर निवासी 34 वर्षीय प्रवीण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में गोली लगते ही प्रवीण जमीन पर गिरा और मौके पर उसकी मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देने वाला आम नागरिक नहीं, बल्कि यूपी पुलिस का सिपाही आशीष मिश्रा था। इलाके में हुई वारदात को देखकर सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा था कि प्रवीण सीतापुर का रहने वाला था। उसके पिता ध्रुव सिंह का पुलिस अभिरक्षा में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी सिपाही आशीष पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहे प्रवीण सिंह के पिता ध्रुव सिंह की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। प्रवीण कुमार से उसकी काफी दिनों से दुश्मनी चल रही थी। प्रवीण अक्सर आशीष के खिलाफ शिकायती पत्र अधिकारियों को भेजता रहता था। इसे लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया था।

आरोपी आशीष मिश्रा की मूल रूप से जनपद बदायूं का रहने वाला है, उसकी 2016 में पुलिस में भर्ती हुई थी, तब से ही उसकी सीतापुर पुलिस लाइन में तैनाती थी। फिलहाल सिपाही से हत्या की वजह और घटनाक्रम पर अफसरों की पूछताछ जारी है।

Exit mobile version