Site icon Badaun Today

उझानी मंडी समिति में चार दुकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर बीती रात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर तकरीबन दो लाख नकद व सामान पार कर दिया। एक ही रात चार दुकानों में चोरी की वारदात से कारोबारियों में आक्रोश है। समिति में इससे पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।

मंडी समिति में सोमवार की रात चोरों ने चन्दन वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, राबिन वार्ष्णेय व राजकुमार की दुकानों का ताला चटका दिया। इसमें चोरों ने चन्दन वार्ष्णेय की दुकान से डेढ़ लाख रुपए रुपए गायब कर दिए, चोरों ने दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे में तोड़ दिए। इसके अलावा अन्य तीन दुकानों से भी नकदी व तमाम सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई, जब आढ़ती दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। चार दुकानों का ताला टूटा देखकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकान के अंदर चोरों अलमारी, लॉकर भी लॉक तोड़ दिए। गोलकें खाली पड़ी थी, सामान भी अस्त व्यस्त अवस्था में पड़ा था।

घटना के बाद काफी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए। घटना पर रोष व्यक्त किया। इसे लेकर व्यापारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए लोगों से जानकारी हासिल की। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Exit mobile version