Site icon Badaun Today

उझानी में घर में घुसे चोरों ने दो लाख का माल समेटा

उझानी। कोतवाली थाना क्षेत्र में छत के सहारे घर में उतरे चोर नकदी और जेवरात साफ कर ले गए। घटना के वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। चोरी की जानकारी तड़के साढ़े तीन बजे जागने पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी जांच-पड़ताल की। तहरीर थाने में दे दी गई है।

चोरी की यह घटना थाना क्षेत्र में गांव रौली में हुई। एवन सिंह के मुताबिक मंगलवार की रात वह, अपनी पत्नी प्रतिभा व माताजी कुसुम देवी के साथ बरामदे में सो थे। वहीं उनके पिता अतवीर सिंह पड़ोस में ही दूसरे घर में सो रहे थे। चोरी की जानकारी मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे हुई जब एवन सिंह बारिश और आंधी की वजह से उठ गए। उन्होंने जब मुख्य दरवाजा खुला देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया।

जिसके बाद कमरे में दाखिल हुए तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था, अलमारी टूटी पड़ी थी और उसमे से नकदी और जेवरात गायब थे। गृहस्वामी के मुताबिक चोर अलमारी से एक जंजीर, दो अंगूठी, एक लॉकेट, दो जोड़ी जेवरी और 60 हजार की नकदी समेत करीबन 2 लाख का सामान समेट ले गए हैं।

शैलेन्द्र सिंह का घर

आशंका है कि चोर घर के पीछे एक खाली प्लाट से छत पर चढ़ गए और मौका पाते ही जीने से होते हुए घर में दाखिल होकर घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गांव के ही शैलेन्द्र सिंह के घर को भी निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन सीढ़ियों पर खटपट की आवाज सुनकर शैलेन्द्र व परिवार के लोग जाग गए। जिससे चोर भाग खड़े गए।

Exit mobile version