Site icon Badaun Today

कातिल भाई गिरफ्तार, बहनों को मारने के बाद करना चाहता था आत्महत्या

कादरचौक। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर में तीन बहनों पर गोलियां बरसाकर एक बहन को मौत के घाट उतारने वाले कातिल भाई ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि बड़ी बहन के ससुराल छोड़ने के बाद उसकी जिल्लत हो रही थी, उनकी वजह से पूरे परिवार को परेशानी होती है। जिससे वो तंग आ गया था। इसीलिए उसने बहनों को मारने का प्लान बनाया था।

बुधवार की देर रात गांव गांव रमजानपुर निवासी यामीन के बेटे राहत हुसैन ने अपनी तीन बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसमे एक बहन नाजरीन ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था। जबकि दो बहनें गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दी गईं। कुछ समय पहले राहत की बड़ी बहन फिरदौस की शादी रमजानपुर में ही कर दी। शादी के कुछ दिन बाद ही फिरदौस का ससुराल में विवाद हो गया तो वह मायके आकर रहने लगी। इसी बात से राहत नाराज था। उसे बदनामी महसूस हो रही थी। रात करीबन दो बजे जब बहनें सो गईं, तो उसने एक-एक करके गोली मारनी मार दी। वारदात के बाद राहत मौके से फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

राहत पूछताछ में उसने बताया वह अपनी बहनों की वजह से परेशान था। उसे चिंता थी कहीं उसकी चार बहनों की शादी होगी तो उनका घर भी न छूट जाए। राहत ने बहनों को मारने के बाद आत्महत्या का प्लान बनाया लेकिन कारतूस खत्म हो गए थे। राहत ने बताया कि रमजान शुरू होने से तीन दिन पहले एक व्यक्ति ग्राम कटिन्ना बरचऊ के जंगल में तमंचा और कारतूस छिपा गया था यह सब उसने देख लिया था। जब वह व्यक्ति चला गया तो उसने गड्ढा खोदकर छह कारतूस और तमंचा निकाल लाया था।

घटना के बाद राहत की मां अफरोज ने मामला दर्ज करवाया था। कादरचौक थाने के एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पूछताछ से पता चला कि अभियुक्त राहत नशेड़ी (चरस व स्मैक) व सनकी किस्म का है। गांव में भी राहत का अच्छा व्यवहार नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े को उतारू हो जाता है। फ़िलहाल रहात को जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version