Site icon Badaun Today

भाजपा की वर्षा यादव ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा

बदायूं। जिले के प्रथम नागरिक के रूप में प्रतिष्ठित जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से सुनीता शाक्य और भाजपा से वर्षा यादव मैदान में थीं। मतदान को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को हुए चुनाव में 28 वोट पाकर भाजपा नेता जितेन्द्र यादव की पत्नी वर्ष यादव विजयी घोषित की गईं। वहीं सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 मत मिले। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे से शुरू मतदान करीबन 2 बजे तक चला। इस दौरान सभी 51 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का समय तीन बजे समाप्त होने के बाद मतों की गणना शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने वर्षा यादव को विजयी घोषित करते हुए जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्यों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व जवानों के अलावा अन्य किसी का प्रवेश वर्जित रहा। इसके अलावा भीड़भाड़ रोकने को कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में वोटर जिला पंचायत जिला पंचायत सदस्य मतदान कक्ष में प्रवेश किए। वीडियोग्राफी भी कराई गई।

Exit mobile version