बदायूं। जनपद में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी के साथ फैल रहा है। पिछले छह माह के बाद शुक्रवार को सर्वाधिक 120 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 573 हो गयी है। वहीं 20 संक्रमित ठीक होने पर डिस्चार्ज हुए हैं।
जनपद में शहर से 71 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं जिसमे विवेक बिहार कालोनी में 2, आदर्श नगर 2, अम्बिकापुरी 1, आवास विकास 4, बढ़ी ज्यारत 01, डीएम रोड 2, ब्राहम्पुरा 1, मुख्य चिकित्सालय आवास कैम्पस 1, गांधी ग्राउण्ड 1, गांधी नगर 2, चौधरी सराय 2, जज कालोनी 2, सिविल लाइन्स 3, गांधी ग्राउण्ड 1, इंदिरा चौक 1, जालन्धरी सराय 2, जवाहरपुरी 4, जोगीपुरा 1, कृष्णापुरी 2, लोचीनगला 1, मुधवन कालोनी 7, मालगोदाम रोड 1, मम्मन चौक 1, मीराजी चौकी 3, मीरा सराय 2, मढ़ई चौक 1, नगलाशर्की 01, न्यू आदर्श नगर 1, पटेल नगर 2, पटियाली सराय 2, पनवड़िया 1, प्रभातनगर 2, प्रगतिविहार 1, प्राफेसर कालोनी 1, राजीव चौक में 1 पॉजिटिव केस मिला है।
वहीं जगत ब्लॉक में 10, बिसौली 8, म्याऊं 5 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। साथ ही सलारपुर-उझानी में 3, अम्बियापुर-दातागंज-दहंगवा में 2, समरेर-आसफपुर-कादरचौक-इस्लामनगर सहसवान में कोरोना का एक मामला सामने आया है। इसके अलावा 4 संक्रमित गैर जनपदों के निवासी हैं।
Discussion about this post