Site icon Badaun Today

बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल वाहनों की भिडंत में चार बच्चों और चालक की मौत

बदायूं। म्याऊं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो स्कूल वाहनों की आपस में भिड़ंत में चार बच्चों और एक वाहन चालक की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है।

जवाहर नगला म्याऊं-उसावां मार्ग स्थित सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआर पब्लिक स्कूल गौतरा की वैन गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में बस चालक ओमेंद्र निवासी गांव लभारी और एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही बच्चों के स्वजन भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुच गई। सभी घायलों को सीएचसी म्याऊं भेजा गया। वहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तीन छात्रों ने दम तोड़ दिया। मृतक बच्चों में एक बस चालक का बेटा भी है। मासूम के शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पहुंच गए। डीएम ने बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मृतकों के नाम

घायल बच्चों के नाम

Exit mobile version