Site icon Badaun Today

पत्थरबाजी के बाद एक्शन, डोडा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे में पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने 28 नामजद समेत 300 अज्ञात लोागें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस ने डोडा तस्कर नजमुल के कॉम्पलेक्स पर बुलडोजर चला दिया है। नजमुल फिलहाल फरार है।

शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार और सीओ सिटी आलोक मिश्रा के नेतृत्व में घंटाघर स्थित कॉम्पलेक्स पर पुलिस तीन जेसीबी लेकर पहुंची और डोडा तस्कर के कॉम्पलेक्स को ढहा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि स्वीकृत मानचित्र के अलावा अवैध निर्माण हटाया गया है क्योंकि इस निर्माण को किसी भी स्तर पर स्वीकृति नहीं मिली थी।

यहाँ पढ़ें: ककराला में पुलिस पर पथराव में डोडा तस्कर नजमुल समेत 28 नामजद, 300 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज

गौरलतब है कि अलापुर इलाके में रहने वाले नजमुल का शहर में भी घर है। घंटाघर पर उसने अपने बेटे अब्दुल्ला के नाम पर कंप्लैक्स बनाया था। साल 2019 में डिग्री कॉलेज की आड़ में नजमुल का डोडा कारखाना पकड़ा गया था। इसके बाद नजमुल फरार हो गया। जबकि उसकी गिरफ्तारी में पुलिस का पसीना छूट गया था। वजह थी कि कुछ सफेदपोश पुलिस कार्रवाई में दीवार बनकर खड़े हो गए थे। नजमुल ने काफी मशक्कत के बाद कोर्ट में सरेंडर किया। यहां से उसे जेल भेजा गया था। जबकि बाद में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। उसके गिरोह के सदस्य पहले ही जेल भेजे गए थे।

Exit mobile version