Site icon Badaun Today

भाजपा ने जारी की 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, संघमित्रा लड़ेंगी बदायूं से चुनाव

बदायूं। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने बदायूं से संघमित्रा मौर्य को उम्मीदवार घोषित किया है।

लंबे इंतजार के बाद आखिर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 182 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी महासचिव जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगभग 182 उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने बदायूं से डॉ संघमित्रा मौर्या को उम्मीदवार बनाया है। संघमित्रा बसपा सुप्रीमो मायावती के अतिकरीबी रहे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। संघमित्रा बसपा सरकार में जिला पंचायत सदस्य भी थी। 2014 लोकसभा चुनाव में संघमित्रा बसपा के टिकट पर मैनपुरी से चुनाव लड़ा था, तब उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। तब सपा को 59.63 फीसदी वोट और बीजेपी को 23.15 फीसदी वोट मिले। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जनता के 5 लाख 95 हजार 455 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिंह चौहान को मात्र 2 लाख 31 हजार 117 वोट ही मिले वहीं बहुजन समाजपार्टी के प्रत्याशी डॉ संघमित्रा मौर्या को 1 लाख 42 हजार 728 वोट मिले। फिलहाल योगी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी विधानसभा 2017 चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी अपनी पिछली सीटों से ही लड़ेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे, जहां से अभी लाल कृष्ण आडवाणी सांसद हैं। नड्डा ने बताया कि बिहार से बीजेपी के सभी 17 उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं, लेकिन उनका ऐलान नहीं किया।

अमेठी से इरानी, गाजियाबाद से वीके सिंह
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देंगी। वह पिछली बार भी यहां से लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं। गाजियाबाद और नोएडा से मौजूदा सांसद क्रमश: जनरल वी. के. सिंह और डॉक्टर महेश शर्मा चुनाव लड़ेंगे। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं हेमा मालिनी इस बार भी मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। मुजफ्फरनगर से संजीव बाल्यान बीजेपी उम्मीदवार होंगे, जिनके सामने महागठबंधन से आरएलडी चीफ अजित सिंह मैदान में हैं।

इस बार चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 23 मई को होगी। उत्तर प्रदेश, बंगाल और बिहार में सभी सात चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 11 अप्रैल को यूपी समेत 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग होंगी, जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 मार्च है। 18 अप्रैल को दूसरे, 23 अप्रैल को तीसरे, 29 अप्रैल को चौथे, 6 मई को पांचवें, 12 मई को छठे और 19 मई को 7वें यानी आखिरी चरण के लिए वोटिंग होनी है।

यूपी में इन सीटों के उम्मीदवार घोषित
सहारनपुर- राघव लखनपाल
मुजफ्फरनगर- संजीव बाल्यान
बिजनौर- कंवर भारतेंदु सिंह
मुरादाबाद- कंवर सर्वेश कुमार
संभल- परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा- कंवर सिंह तंवर
मेरठ- राजेंद्र अग्रवाल
बागपत- सत्यपाल सिंह
गाजियाबाद- वीके सिंह
गौतमबुद्धनगर- डॉक्टर महेश शर्माॉ
अलीगढ़- सतीश गौतम
मथुरा- हेमा मालिनी
आगरा- एसपी सिंह बघेल
फतेहपुर सिकरी- राजकुमार चहर
एटा- राजवीर सिंह
बदायूं- संघमित्रा मौर्य
अनुला- धर्मेंद्र कुमार
बरेली- संतोष गंगवार
शाहजहांपुर- अरुण सागर
खीरी- अजय कुमार मिश्र
सीतापुर- राजेश वर्मा
हरदोई- जय प्रकाश रावत
मिसरिख- अशोक रावत
उन्नाव- साक्षी महाराज
मोहनलाल गंज- कौशल किशोर
लखनऊ- राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति इरानी

उत्तराखंड से प्रमुख उम्मीदवार
टिहरी गढ़वाल- माया राजलक्ष्मी
नैनीताल- अजय भट्ट
हरिद्वार- आर. पी. निषाद
अल्मोड़ा- अजय टम्टा

Exit mobile version