Site icon Badaun Today

घर के बाहर खड़ी कार चोरी, उझानी में एक माह में तीसरी वारदात

प्रतीकात्मक चित्र

उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चोर लगातार वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। नगर में 4 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अज्ञात चोर 3 वाहन पार कर चुके हैं

कल रविवार रात वाहन चोर बरी बाईपास पर घर के बाहर खड़े वाहन लॉक तोड़कर ले उड़े। मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी मोहित कुमार ने बताया कि चालक राकेश ने ईको कार UP 25 BD 7357 लॉक कर घर के वाहर खड़ी की थी। सुबह जब घर के बाहर कार नहीं मिली तब चोरी जानकारी हुई।

वहीं गुरूवार 24 अक्टूबर को क्षेत्र के गाँव जिरौली निवासी अरविन्द का वाहन नगर के बदायूं बाईपास से रहस्यमय स्थिति में गायब हो गया। अरविन्द ने बताया कि UP 25 AT 2804 डीसीएम में दो चालक हरप्रसाद और सुनील सो रहे वहीं अगली सुबह दोनों दूसरे वाहन में मिले लेकिन उनकी डीसीएम गायब मिली। वाहन के बारें में पूछने पर दोनों से संतुष्ट जवाब नहीं मिला जिसके बाद दोनों के खिलाफ शिकायत दी है।

इसके अलावा शुक्रवार, 4 अक्टूबर को अयोध्यागंज निवासी इकरार का ट्रक चोरी हो गया। इकरार ने बताया कि वाहन UP 88 F 9688 रिलायंस पेट्रोल पम्प के नजदीक खड़ा था, अज्ञात चोर उसका लॉक तोड़ ट्रक चुरा ले गये। इकरार का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली है।

कोतवाली विनोद चाहर ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। अरविन्द की शिकायत पर पुलिस दोनों चालकों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version