Site icon Badaun Today

शादी के लिए नहीं माने घर वाले तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका ने भी खाया जहर

बदायूं। प्यार की कोई उम्र नहीं होती और यह जिंदगी का मोल भी नहीं समझती है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जुदाई से मौत को गले लगाने का फैसला किया। युवक ने मंगलवार रात फंदे पर लटक कर जान दे दी वहीं प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। हालांकि परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए, वहां उसका इलाज चल रहा है।

क्षेत्र के गाँव भगवतीपुर निवासी पानसिंह के घर में काफी समय से उनकी पुत्र वधू का भाई अर्जुन निवासी गांव मौसमपुर थाना मूसाझाग रहता था। बताया जाता है कि अर्जुन और पान सिंह की बेटी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पांच दिन पूर्व अर्जुन अपने बहनोई की बहन को लेकर चला गया था। परिजनों की काफी कोशिशों के बाद मंगलवार सुबह दोनों लौटकर गांव पहुंचे। यहां घर के लोगों की पंचायत बैठी तो दोनों ने.प्रेमविवाह का दावा किया लेकिन युवती का भाई अपने साले से बहन की शादी के लिए तैयार नहीं था।

बताया जाता है कि परिवार ने मंगलवार को ही युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय करके उसकी गोद भराई करा दी थी। इसके बाद रात को प्रेमिका ने जहर खा लिया। परिजन उसे आनन-फानन में बरेली के निजी अस्पताल ले गए। इधर, आधी रात को अर्जुन का शव गांव के जंगल में फंदे से लटका मिला।

एसपी सिटी ने बताया कि दोनों प्रेम विवाह कर चुके थे और परिवार की रजामंदी से शादी करना चाहते थे। प्रेम प्रसंग के चलते अर्जुन ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है।

Exit mobile version