Site icon Badaun Today

धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन

बदायूं। गणेश महोत्सव के समापन पर बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। शाम को मोक्षदायिनी के कछला गंगाघाट पर गजानन का विसर्जन किया गया।

बुधवार को जिले में गणपति महोत्सव के समापन पर डीजे और ढोल नगाड़े के साथ भव्य यात्रा निकालकर गणेशजी को भावभीनी विदाई दी गयी। शोभायात्रा में गणपति बप्पा की जय-जयकार के साथ केसरिया गुलाल में लोग रंगे हुए नजर आये।  भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद भारी संख्या में महिलाएं विसर्जन के लिए काफिले के रूप में रवाना हुईं। इस दौरान महिलाओं ने गणेश जी महाराज का गुणगान किया और भजनों की धुनों पर खूब नृत्य किया। गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के उदघोष से आसमान गूंज उठा।

शाम को कछला गंगाघाट पर गणेश जी की प्रतिमाएं पहुंची जहां पूजा पाठ कर उन्हें विधि विधान से विसर्जन कर दिया गया। कछला गंगा घाट पर गणेश प्रतिमाओं को कुछ लोगों ने जल समाधि दी तो कुछ लोगों ने गणेश प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया। वहीं देर शाम तक सौ से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था और बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विसर्जन के लिए कतार में थी। रात तक गणपति विसर्जन का दौर जारी रहा। पुलिस की ओर से विसर्जन यात्रा से लेकर नदी तट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कछला घाट पर प्रशासन की ओर गोताखोरों के साथ नावों को तैनात किया गया

Exit mobile version