Site icon Badaun Today

युवक ने भैंस के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। यूपी के मेरठ में शराब के नशे में एक युवक ने भैस के साथ दुष्कर्म किया। भैंस मालिक की तहरीर के आधार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना मेरठ के जानी थाना इलाके की है। यहाँ के निवासी भैंस मालिक रुमाल सिंह ने थाने में तहरीर देते आरोप लगाया कि गांव का ही रहने वाला युवक सुमित भैंस के साथ दुष्कर्म करता देखा गया है। विरोध करने के बाद भी आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। जिसमें भैंस मालिक ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी को ऐसी घिनौनी हरकत करते हुए पड़ोस के कई अन्य लोगों ने भी देखा है। पूछताछ में आरोपी सुमित ने यह भी बताया कि वह पिछले कई दिन से भैंस के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर रहा था।

इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा ने बताया कि भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही पड़ोस के पांच लोगों को भी गवाह बनाया गया है। मामले में गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे और न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पता चला है कि आरोपी शराब के नशे में था। जिसने ऐसी घिनौनी हरकत करना कबूल भी किया है।

इंस्पेक्टर संजय वर्मा कहना है कि भैंस का मेडिकल नहीं कराया जाएगा। लेकिन आरोपी पर कार्रवाई के लिए अन्य लोग भी गवाह हैं। जिनका बयान महत्वपूर्ण है। संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी सुमित के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Exit mobile version