Site icon Badaun Today

जिले में 17 प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव, उझानी में किया जायेगा भर्ती

बदायूं। कोरोना के खिलाफ जंग में गुरूवार को निराशा भरी खबर मिली है। जिले में एक साथ कोरोना के 17 मामले सामने आए हैं। सभी मामले दूसरे राज्यों से आए प्रवासियों के हैं। कोरोना की वापसी से लोगों में अब शंकाएं बढ़ गयी है, इससे पहले जिला कोरोना मुक्त हो गया था। जिले में कोरोना मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतने का आदेश दिया गया है। 

जिले में कोरोना संक्रमण के 16 मामले सामने आए थे जिसकी शुरुआत 5 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद 10 मई तक सभी मरीज ठीक हो गए। पिछले 10 दिनों से जिले में कोई मरीज नही था लेकिन प्रवासियों के लगातार आगमन से प्रशासन अलर्ट हो गया। गुरुवार रात आई 34 सैंपल की रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बीती दिनों आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुुर में प्रवासी मुंबई से लौटे थे। प्रशासन ने इनमे 17 मई को जिले से कुल 25 सैंपल जांच को भेजे गए थे। जिनमें गाँव के 11 लोग पॉजिटिव निकले हैं। शहर के मुहल्ला सोथा में मुम्बई से लौटी गर्भवती महिला भी पोरोना पॉजिटिव निकली है।

इसके अलावा बिसौली क्षेत्र में दो, सैदपुर में दो और जगत ब्लॉक में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनमे 16 लोग मुम्बई और एक व्यक्ति गुजरात से आया है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने ग्राम संग्रामपुर, वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अख्तरा, बिसौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहडोली और लक्ष्मीपुर, जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खुखड़ी और शहर के मुहल्ला सोथी को सील करने के निर्देश दे दिए हैं। मुहल्ले के करीबन ढाई सौ मीटर के दायरे को सील किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि सभी को शुक्रवार को उझानी सीएचसी कोरोना वार्ड में भर्ती किया जाएगा। 

Exit mobile version