Site icon Badaun Today

हादसे में महिला की मौत पर बवाल, वाहन तोड़े, पुलिसकर्मी-एसडीएम घायल

सहसवान। सडक हादसे में एक महिला की मौत के बाद परिवारजनों ने जमकर हंगामा किया। बाईक चालक की गिरफ्तारी को लेकर उमड़ी भीड़ ने पुलिस बल और एसडीएम को जमकर दौड़ाया वहीं वाहनों के शीशे भी तोड़े दिए। जिसमे कई पुलिसकर्मियों और एसडीएम के चोटें आई हैं।

शुक्रवार शाम को कोल्डस्टोरेज से काम कर घर लौट रही मुहल्ला शहबाजपुर निवासी अंगूरी देवी को सहसवान-कछला रोड पर बाईक सवार युवक ने टक्कर मार दी थी गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया वहीं आज शनिवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवारजनों ने आज शाम करीबन 4 बजे महिला के शव को चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बाईक सवार युवक को गिरफ्तार नही किया है, जिसके बाद वो एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस को दौड़ा दिया वहीं वाहनों पर जमकर पत्थरवाजी की। तनावपूर्ण हालत में जब एसडीएम पहुंचे तो भीड़ ने उनकी भी न सुनी। आक्रोशित भीड़ की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मियों और एसडीएम को चोटें आई हैं। इसके आलावा राहगीरों के वाहनों को भी नुकसान पहुँचाया गया। स्थिति को काबू करने के लिए अन्य थानों का पुलिस बल भी लिया गया। जिसके बाद करीबन 7 बजे मुआवजे और बाईक सवार आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के आश्वासन पर जाम खुला।

Exit mobile version