Site icon Badaun Today

उझानी: हॉटस्पॉट इलाका सील, एसडीएम ने लिया जायजा

उझानी (बदायूं)। कस्बे में महिला के संक्रमित पाए जाने पर हॉटस्पॉट क्षेत्र को सील कर दिया गया। गली को सैनिटाईज कर लोगों आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।

बुधवार रात मोहल्ला किलाखेड़ा की एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली थी। महिला शुक्रवार(19 जून) को अपनी बेटी के साथ एक परिचित की कार से दिल्ली से लौटी थी। बुखार की आशंका के चलते जिला अस्पताल में महिला का सैंपल लिया गया था। वहीं आज गुरूवार को एसडीएम पारसनाथ मौर्य, सीओ सर्वेन्द्र सिंह, कोतवाल विनोद चाहर ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में पहुंचे। एसडीएम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग दुरुस्त कराई। उन्होंने ने सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा सील इलाके में आपूर्ति व्यवस्था आदि की भी जानकारी ली। एसडीएम ने निर्देशित किया कि हॉटस्पॉट एरिया में कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं जाएगा और न बाहर का कोई व्यक्ति अंदर आएगा।

वहीँ चिकिसधिकारी सुयश दीक्षित ने बताया कि महिला को एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। महिला के परिवार के लोगों को होम क्वारटीन किया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में कल सर्वे कराया जाएगा।

Exit mobile version