अलीगढ/बदायूं। अलीगढ के इगलास कोतवाली क्षेत्र में बीती रात भीषण हादसा हुआ। स्विफ्ट कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार जनपद बदायूं निवासी पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें से तीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं।
बदायूं के बिसौली निवासी 52 वर्षीय शशिकांत पुत्र उमेश चंद्र, 40 वर्षीय अंशुल पुत्र दिनेश चंद्र, 50 वर्षीय मोहित राज पुत्र हरभवन राज, 40 वर्षीय सचिन पुत्र देवकीनंदन, 44 वर्षीय विकास पुत्र अशोक कुमार मथुरा के गोवर्धन में भंडारा करने गए थे। 26 मार्च की पाँचों युवक घर लौट रहे थे। इगलास कोतवाली क्षेत्र में रात करीबन 4 बजे मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। हादसे में पांच कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शशिकांत को हाथरस के बागला अस्पताल में भर्ती कराया। चार घायलों को इगलास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से सभी को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहां डाक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में नंदन कोल्ड स्टोर के स्वामी सचिन वार्ष्णेय 28 वर्ष, राज कम्युनिकेशन के स्वामी मोहित राज 36 वर्ष और मधुवन होटल के स्वामी विक्की 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर मारने की तलाश जारी
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर घायल होने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोगों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।